स्थापना दिवस समारोह, जयपुर

स्थापना दिवस समारोह, जयपुर


जयपुर। जिला माहेश्वरी सभा द्वारा अपने स्थापना दिवस पर जनोपयोगी भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसके मुख्य अतिथि श्री हुलासचन्द भुतडा थे। इस अवसर पर विधायक ओम बिडला (कोटा) पद्मश्री श्याम सुन्दरजी माहेश्वरी (श्रीगंगानगर) को सम्मानित किया गया। माहेश्वरी संगठनों द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया जिन स्कूलों के बच्चों ने 2010 की 10वीं एवं 12वीं मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। माहेश्वरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर प्रधानाचार्य श्री अनिल राठी, महेश माध्यमिक विद्यालय  भीलवाडा के श्री कैलाशचन्द्र पुरोहित को भी सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जयपुर जिले के निर्वाचित 8 जनप्रतिनिधियों (पंच, सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच, पार्षद आदि को भी सम्मानित किया गया। जिनमें चार महिलाएँ भी थी। उक्त जानकारी जिला सभा के अध्यक्ष श्री राधेश्याम परवाल ने दी। विधायक श्री बिडला ने कहा कि माहेश्वरी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। सैकडों माहेश्वरी बंधुओं ने स्वतंत्रता संग्राम में तन-मन-धन से योगदान दिया है।



मुख्य अतिथि श्री हुलासचन्द भूतडा ने सेवा भाव से समर्पित होकर तन-मन-धन से सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग का आव्हान किया। वहीं पद्मश्री श्यामसुन्दर माहेश्वरी ने र्निधन परिवारों के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में अपना योगदान देने हेतु आव्हान किया। भगवान महेश की पूजा अर्चना के बाद श्रीमती ज्ञान लाहोटी एवं उनकी टीम ने महेश वन्दना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश मालानी ने आभार व्यक्त किया। वहीं मंच संचालन संजय माहेश्वरी ने किया। 



1 Comment(s) on “स्थापना दिवस समारोह, जयपुर“

Comment by : prem somani 10/03/2012 03:43 PM

verry good

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।