'इंदौर' में महेश नवमी पर रथ शोभायात्रा

        इंदौर। महेश नवमी पर्व पर माहेश्वरी समाज बंधुओं ने शोभायात्रा का आयोजन किया। भगवान महेश को रथपर विराजमान कर शहर के अनेक क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमे समाज की महिलाएँ-पुरुष व युवा भजन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाएँ केसरिया साडी व पुरुष सफेद वस्त्र में थे।  इस शोभायात्रा में विशेष तौर पर कोलकाता से पधारे श्री जोधराज लङ्ढा व मुंबई के श्री रामेश्वरलाल काबरा अतिथि के रूप में शामिल हुए।

        शोभायात्रा में बच्चे भगवान के रूप में सजे-धजे थे। बच्चों द्वारा भजन कीर्तन व गरबा करते चल रहे थे।
 

        यह शोभायात्रा जानकीनाथ मंदिर गोराकुंड से प्रारंभ होकर खजुरी बाजार, राजबाडा, पिपलीबाजार, कसेरा बाजार, बजाजखाना होते हुए वापस जानकीनाथ मंदिर पर पहुंची, जहाँ सभी ने भगवान की आरती के पश्चात सभी ने भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। महेश नवमी के पर्व पर समाज द्वारा कई आयोजन जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं का सम्मान, निबंध लेखन, नाटक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। रोगियों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया। इसी के साथ नेत्र परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इंदौर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा इस आयोजन में माहेश्वरी बंधुओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

        इस अवसर पर अतिथि के रूप में  पधारे श्री जोधराज लङ्ढा, कोलकाता, श्री रामेश्वरलाल काबरा, मुंबई का सम्मान कर स्वागत किया गया।


फोटो को बड़ा देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें


  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।