श्री रामपुर (महाराष्ट्र ) में मनाई गयी पर्यावरण पूरक महेश नवमी

         इस वर्ष श्रीरामपुर (महाराष्ट्र) में अनोखे तरीके से पर्यावरण पूरक महेश नवमी मनाई गयी | इस वर्ष महेश नवमी की शोभायात्रा सुबह ०६.३० बजे बाजे का शोर गुल न करते हुए / ध्वनि प्रदुषण ना करते हुए सिर्फ भगवान का नामस्मरण करते / भजन गाते हुए निकाली गयी | भगवान महेश की मूर्ति को समाज के सभी सदस्यों ने एक के बाद एक इस तरह अपने हाथो में लेके शोभायात्रा पूरी की गयी | शोभायात्रा को अहमदनगर जिला माहेश्वरी सभा उपाध्यक्ष श्री कमलजी मूंदड़ा श्रीरामपुर तालुका माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री शांतीलालजी बूब, अहमदनगर जिला युवा संगठन अध्यक्ष श्री संदीपजी मूंदड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष श्री सूरजजी सोमानी, प्रगती मंडल अध्यक्ष श्री सोमनाथजी मूंदड़ा, राजस्थान महिला मंडल अध्यक्ष सौ. विमलजी झंवर, अखिल भारतीय युवा संगठन के आंचलिक संयोजक श्री संदीपजी बूब, नगरसेवक श्री श्रीनिवासजी बिहाणी, महेश बैंक के अध्यक्ष श्री विशालजी फोफले, बालाजी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री नन्दलाल झंवर एवं समाज के सभी छोटे, बड़े, वयस्क महिला और पुरुष मिलाके करीब २०० से ज्यादा सदस्य उपस्थित थे | इस वर्ष के हमारे इस उपक्रम को समाज के साथ बाकी समाज के लोगों ने भी बहोत सराहा |

          शाम को श्री जयप्रकाशजी सोमानी(पूणे) ने सामाजिक, शेक्षणिक एवं नशा मुक्ति के विषय पर समाज को मार्गदर्शन दिया. अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के जनजागरण अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जारी किये गए बैनर जगह जगह लगाये गए थे | समाज के सामाजिक एवं शेक्षणिक क्षेत्रो में विशेष उपलब्धी प्राप्त करने वाले सभी लोगों का समाज की और से मानचिन्ह देके गौरव किया गया. अंत में भगवान महेश की आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया |

निचे दिए गए फोटो को बड़ा देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें -

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।