महेश नवमी पर सूरत के समाज बंधुओं ने निकाली शोभायात्रा

महेश नवमी पर सूरत के समाज बंधुओं ने निकाली शोभायात्रा
सूरत (गुज.)। माहेश्वरी समाज के सेकडो समाज बंधुओं ने भगवान महेश की जय-जयकार की गुंज के साथ प्रभात फेरी व शोभायात्रा के आयोजन में भाग लिया। इस शोभायात्रा में भगवान शंकर की मनमोहक झांकी थी। समाज के नव निर्मित कार्यलय का उद्धाटन उद्योगपति श्री रामरतनजी भूतडा के द्वारा किया गया। इसी के साथ कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्धाटन भी किया गया।


इस मौके पर सामाजिक संदेश देने वाली ''जीवन के रंग'' फिल्म दर्शकों को दिखाई गई। साथ ही
संयुक्त परिवार में रहने की कला की सीख से फिल्म की प्रशंसा की गई। भगवान महेश के अभिषेक में 35 से अधिक जोडों ने भाग लिया तथा समारोह में प्रोफेशनल कोर्स के 35 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। भगवान महेश के तांडव नृत्य की प्रस्तुति माहेश्वरी महिला मंडल पूणा कुंमारिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्री रामानंद काबरा जोतपुर ने समाज की तीन बंधुओं व बहनों जिनका समाज में विशेष योगदान रहा उन्हें महेश रत्न 2012 दे कर सम्मानित किया। मुक्त हस्त दान कर्ता श्रीमति श्रिया देवी भागीरथजी राठी व मानवसेवा में विशेष योगदान देने वाले श्री रामनारायण चाण्डक तथा समाजिक योगदान तथा उद्योगिक जगत में समाज को उचाँई पर ले जाने वालों स्व. श्री महेशकुमारजी, बद्रीनारायणजी मालपानी का महेश रत्न 2012 का सम्मान कर इनका गौरव बढाया। इसी प्रकार ''महेश भूषण-2012'' के लिये श्री कमल मोहनलालजी सोमानी एवं श्री मातादीनजी काबरा का सम्मान किया गया। माहेश्वरी समाज द्वारा शहर के कईं क्षेत्रों में 10 से अधिक प्याऊ, सार्वजानिक स्वास्थ्य केन्द्र, माहेश्वरी डायलेसिस, माहेश्वरी भवन, माहेस्वरी स्कूल आदि का संचालन कर मानवजगत से जोडा है। भविष्य में सूरत में एक नया विद्यालय दो नवीन भवन का कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है। इसके साथ विशिष्ट उपलब्धियों पर सर्वश्री श्याम भण्डारी, श्री अरुणकुमारजी लाहोटी का सम्मान किया गया।



  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।