महेश नवमी पर चार किलो मीटर लम्बी शोभायात्रा

महेश नवमी पर चार किलो मीटर लम्बी शोभायात्रा बस्सी
(चित्तौडगढ) राज.। भगवान महेश का अभिषेक शिवसागर में करने के पश्चात् शोभायात्रा श्री लक्ष्मीनाथ चौक से प्रारंभ होकर चार किलो मीटर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई माहेश्वरी पंचायत भवन पहुँची जहाँ भगवान महेश की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस शोभायात्रा को लेकर सम्पूर्ण बाजार बिल्कुल बंद रहे। इस कार्य के लिए मंडल सदस्य कालूराम सोनी ने चार दिन तक अपने साथियों के साथ समाज के घरों में पीले चावल देकर निमंत्रण दिया। शोभायात्रा में समाज के 150 परिवारों में युवा वर्ग, बुजुर्ग व महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं मंगल कलश धारण किये हुए शोभायात्रा में चल रही थी तो पुरुष सफेद वस्त्र धारण किये हुए थे साथ में बेण्ड बाजे, डीजे साउण्ड के साथ भंजन संगीत में बाल मण्डली जय-जय कार के साथ शोभायात्रा जो बस्सी के इतिहास में पहली बार निकाली गई। कार्यक्रम में चेअर रेस, मेहंदी, केरम, सामान्य ज्ञान, वेशभूषा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। समारोह में समाज बंधुओं को पुरुस्कृत किया गया इसी प्रकार 75 से अधिक उम्र के पुरुष और महिलाओं को श्री मद् भागवत गीता, तुलसीमाला, दुपट्टा आदि से सम्मानित किया। उच्च अंक प्राप्त 40 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासभा की कार्य योजना, संगठन आपके द्वार, शिक्षा, स्वास्थ्य, वृध्दावस्था रोजगार हेतु योजना व छात्र योजना आदि पर जानकारी दी गई। समारोह में युवा संगठन द्वारा सर्वश्री कालूराम सोनी, बंशीलाल मुंदडा, गोकल लाल चेचानी, रामप्रसाद नामधरानी, भेरूलाल मालू, चन्द्रप्रकाश नामधरानी आदि का सम्मान किया। कार्यक्रम सफल बनाने में नंन्दकिशोर करनानी, दिलीप गट्टाणी, गोपाल कोठारी, राजाराम चेचानी, जगदीश कोठारी, कीशन जागेटीया, सुनील सोमानी, सत्यनारायण चेचानी, गोकुललाल चेचानी, ओम अटल, केदारमल चेचानी आदि ने विशेष सहयोग किया। इसी प्रकार सर्वश्री बंशीलाल मुंदडा, सत्यनाराण कोठारी, मुकेश गग्गड, प्रसाद मुंदडा, रामेश्वर सोमानी, नन्दकिशोर कोठारी के अलावा श्रीमती सुशीला सोनी, भगवती समदानी, शान्ता कोठारी आदि बहनों का भी विशेष योगदान रहा। श्रीचन्द्र प्रकाश नामधरानी का भारतीय जिला मोर्चा के जिला मंत्री बनने पर उनका सम्मान किया। उक्त जानकारी कालूराम सोनी ने दी है।



  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।