नागौर ! महेश जयंती पर निकली कलश यात्रा

नागौर ! महेश जयंती पर निकली कलश यात्रा, झूमे श्रद्धालुमहेश नवमी का पर्वशुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। महेश नवमी पर्वपर माहेश्वरी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। शुक्रवार सुबह महेश नवमी पर आजाद चौक स्थित न्यात की पोल से शोभायात्रा रवाना हुई। इसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। शोभायात्रा सोनीवाड़ा, बंशीवाला मंदिर होते हुए गिन्नाणी गली व हाथी चौक से पुन: न्यात की पोल पहुंची। यहां समाज बंधुओं ने सामुहिक रूप से भगवान महेश की पूजार्चना की। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद व अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इनमें म्यूजिकल चेयर, हाऊजी व प्रश्न मंच प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया तो वहीं सलाद सजावट प्रतियोगिता में महिलाओं ने सुंदर रूप में सलाद की सजावट की।

दोपहर में भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों व युवाओं ने नृत्य व गीतों पर प्रस्तुतियां देते हुए दर्शकों की जमकर दाद बटोरी। शाम को सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यात अध्यक्ष श्रीगोपाल चांडक, महिला अध्यक्ष कृष्णा बजाज, महेश युवा संघ अध्यक्ष दिनेश बंग, महेश अटल, रमेश असावा, श्रवण लोहिया, मुरली मूंदड़ा, अशोक मूंदड़ा, नंदकिशोर सारड़ा, सरिता तापडिय़ा, हेमलता, शोभा सारड़ा, जगदीश तापडिय़ा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। - दिनेश मनिहार, नागौर




  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।