इन्दौर में महेश नवमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली

इन्दौर में महेश नवमी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली

इन्दौर। माहेश्वरी समाज इन्दौर जिला द्वारा महेश नवमी का चार दिवसीय आयोजन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। भगवान महेश की शोभायात्रा जनकीनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई। जो शक्कर बाजार, पिपली बाजार, बर्तन बाजार, सांठा बाजार, इतवारिया बाजार, सितलामाता बाजार होती हुई जानकीनाथ मंदिर पर पहुँची। जहां भगवान का अभिषेक श्री बृजमोहन सोमानी पूर्व अध्यक्ष ने किया।


इसके बाद काकंडा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। प्रभातफेरी में बेंडबाजों विशाल साउण्ड सिस्टम तथा भौपूजी की भजन मंडली भजन करते हुए चल रही थी साथ में तबला पेटी, ढोलक वाध यंत्र के साथ भोपूजी की मंडली भजन गीत में युवक-युवतियां नृत्य झूमते गाते चल रहे थे। रास्ते भर स्वागत के लिए फ्लेक्स बेनर आदि लगे थे। तथा मंच द्वारा समाज बंधुओं का संगठनों ने पुष्प व मेवे मिष्ठान से स्वागत किया। इसी के साथ घोडा बग्गी में भगवान शिव, राम-सीता की झांकी आकर्षक सजी हुई थी। महिलाएँ केशरिया परिधान में तो पुरुष सफेद वस्त्र में अनुशासित होकर चल रहे थे। रास्तेभर सडक पर जगह-जगह डस्टबीन रखे गए जिसमें प्रभातफेरी के दौरान दी जाने वाली खाद्य सामग्री के डिस्पोजल की गंदगी डस्टबिन में एकत्र की जा रही थी। जिसके लिए श्री ईश्वर बाहेती, श्री विमल लालवत ने 8 सफाई कर्मचारी लगवाए थे। इस तरह यह शोभायात्रा के दौरान अनुक्ररणीय कार्य जिसकी लोगों ने सरहाना की। शोभायात्रा के दौरान सर्वश्री रामस्वरूप मूंदड़ा, नितिन माहेश्वरी, गिरधरलाल सारडा, भरत सारडा, रामेश्वरलाल असावा, कल्याणमल मंत्री, कैलाशचन्द्र परतानी, विजय गट्टानी, आर.एल. माहेश्वरी, महेश तोतला, बनवारीलाल जाजू, बंशीलाल भूतड़ा, किरण, अशोक डागा, रामावतार जाजू, मांगीलाल झंवर, कमल लढा, राम झंवर, कमल बाहेती, बसंतीलाल भंडारी, रामेश्वरलाल सोमानी, लक्ष्मण माहेश्वरी, श्रीमती सुशीला काबरा, श्रीमती गीता मूंदड़ा, श्रीमती मंजू भलिका, निलेश भूतडा, बलदेव जाजू, रमेश मालपानी, राधेश्याम मानधाना, घनश्याम झंवर, सूरजनारायण राठी, गोपाल न्याती, रामनिवास राठी, सुभाष राठी, ओ.पी. पसारी, सुरेशचन्द्र राठी के अलावा यात्रा में विधायक सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती मालिनी गौड भी शामिल थे। महेश नवमी के अवसर पर अतिथि के रूप में उच्च न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री उमेश माहेश्वरी व श्रीमती किरण माहेश्वरी उदयपुर भी उपस्थित थी।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।