देशभर में मनाई महेश नवमी

रक्तदान शिविर का आयोजन

निम्बाहेडा, (राज.)।
  महेश नवमी कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन पुरानी शारदा धर्मशाला में माहेश्वरी युवा संगठन जयश्री महेश सेवा संस्थान हाथी वाला मंदिर द्वारा सम्पन्न हुआ। शिविर में 36 लोगों ने रक्तदान किया। अन्य कार्यक्रम नीमच रेडक्रास सोसायटी, माहेश्वरी युवा संगठन व जयश्री महेश सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ कन्हैयालाल माहेश्वरी समाज अध्यक्ष, नरेन्द्र प्रकाश धूत जयश्री महेश सेवा संस्थान महामंत्री व संजय आगार युवा संगठन अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर दशरथ गुप्ता, कचरूमल आगार, तरूण आगार, संजय चाण्डक, दिलीप खरोड, विकास बजाज, जुगल बाहेती एवं रेडक्रास के सत्येन्द्र भी विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में संजय आगार, नरेन्द्र धूत, तरूण आगार, दिलीप खरोड, विकास बजाज, संजय चाण्डक, जुगल बाहेती आदि ने विशेष सहयोग किया।

प्रभात फेरी का आयोजन

लखनऊ (उ.प्र.)। आनन्दी माता मन्दिर चौक से कोणेश्वर मंदिर चौक तक प्रभात फेरी का आयोजन माहेश्वरी समुदाय ने उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर किया। फैरी में विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में समाजबंधु उपस्थित हुए।
प्रभात फेरी में आकर्षक झांकियां थी। सभी भाई, बहनों और बच्चों द्वारा ओम नमः शिवाय का पाठ किया गया। प्रभातफैरी कोणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ पूरे विश्व के मानव मात्र के कल्याण हेतु प्रार्थना की गई। तदुपरांत प्रभात फेरी 'रोहिया वैंकट हाल' पहुंचने पर जलपान के साथ समापन हुआ।
फेरी आनन्दी माता मंदिर से प्रारंभ होकर 'रोहिया वैंकट हाल' पर समापन हुआ। इस व्यवस्था के लिए विनोद माहेश्वरी एवं चंद्रप्रकाश माहेश्वरी को धन्यवाद दिया गया।

'शुभमंगलम् 2012' का विमोचन

इचलकरंजी (महा.)। महेश भवन में महेश नवमी के अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय पुस्तिका शुभमंगलम् 2012 का विमोचन हुआ। इस अवसर पर महेश सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश छापरवाल, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष श्री चंदनमल मंत्री व कार्यक्रम अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल बाहेती के द्वारा किया गया। इस मौके पर सर्वश्री राजगोपाल डाल्या, भिमकरन छापरवाल, हेमराज भराडया, बालकिशन छापरवाल, वेणुगोपाल मूंदडा, श्यामसुंदर बिडला, पन्नालाल बिडला आदि कई वरिष्ठ समाज बन्धु उपस्थित थे।

मनमोहनक झाँकिया शोभायात्रा में

ब्यावरा, (राज.)।
श्री महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
 प्रमुख संयोजक रमेश टवाणी , दिलीपकुमार जाजू मंत्री व प्रवक्ता राजेन्द्र काबरा थे। शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार, भगवान राम-सीता, हनुमान, भगवान राधा-कृष्ण, माँ दुर्गा व खाटू श्यामजी की मनमोहक झाँकियाँ सजाई गई। शोभायात्रा में सहसंयोजक जुगलकिशोर मणिहार व गिरीराज झ्रवर नवलकिशोर हरकुट, विष्णु गोपाल हेडा, कमलकिशोर हेडा, महेश चितलांग्या, रामकिशोर झ्रवर आदि कई समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया गया।

आगरा में हर्षोल्लास से मनाई महेश नवमी

आगरा, (उ.प्र.)।
माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी का आयोजन जिला माहेश्वरी सभा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि श्री रामेश्वरलाल काबरा (प्रमुख उद्योगपति एवं समाज सेवी) भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजीव सारडा (सीए), अनिल चाण्डक, संजय चाण्डक, महेन्द्र डागा, अजय सांवल, गिरधरगोपाल राठी आदि कई गणमान्यबंधु शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी काहाल्या ने की।

इचलकरंजी में भगवान महेश की शोभायात्रा

इचलकरंजी, (महा.)।
श्री महेश सेवा समिति द्वारा महेश नवमी महोत्सव का 9 दिवसीय आयोजन विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा में आकर्षण झांकी, हाथी, घोडों के साथ करीब 1500 समाजजन शोभायात्रा में शामिल थे।  समाज बंधुओं ने 225 बोतल रक्तदान कर सेवा का कीर्तिमान रचा है। पारितोषिक वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कन्हैयालाल बाहेती ने की।  श्री रामअवतार भूतडा महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा, श्री मुकेश खाबाणी महाराष्ट्र प्रदेश मा.यु.सं. अध्यक्ष, श्री चंदनमल मंत्री कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, श्री शिवप्रसाद तापडया कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव, श्री ओमप्रकाश छापरवाल महेश सेवा समिति अध्यक्ष, श्री प्रहलाद राज भूतडा ट्रस्टी प्रमुख, श्री रामगोपाल मालाणी उपाध्यक्ष, श्री रामपाल भंडारी कोषाध्यक्ष आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज में लगभग 4 हजार समाज बन्धु थे।

महोत्सव स्वर्ण जयंती मनाया

बुलन्दशहर (उ.प्र.)। स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर श्री माहेश्वरी सेवक समाज 'बुलन्दशहर' ने संस्था की महेश नवमी महोत्सव स्वर्ण जयंती के साथ मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक ईनानी थे। कार्यक्रम में कैलाशपति माहेश्वरी अध्यक्ष, गिरिराज माहेश्वरी मंत्री, डॉ. पीयूष माहेश्वरी पश्चिमी उ.प्र.मा. युवा संगठन अध्यक्ष ने सामूहिक रूप से महोत्सव का शुभारम्भ किया। डॉ. अशोक माहेश्वरी आगरा, गिरिराज मूना मेरठ, प्रमोद केला व अन्य समाजजन उपस्थित थे। माहेश्वरी सेवक समाज के संस्थापक स्व. सेठ श्री बुलाकीदासजी मोहता व स्व. सेठ श्री गंगाप्रसाद माहेश्वरी के चित्र पर गणमान्यजनों द्वारा माल्यार्पण किया गया।


  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।