प्रदेश सरकार द्वारा श्री विपिन माहेश्वरी सम्मानित

प्रदेश सरकार द्वारा श्री विपिन माहेश्वरी सम्मानित


भोपाल। श्री विपिन माहेश्वरी, वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक एटीएस के पद पर जनवरी 2010 से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश-भोपाल में पदस्थ हैं। नवम्बर 2009 में खण्डवा एटीएस के एक आरक्षक की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसके अतिरिक्त आतंकवादी संगठन सिमी की मध्यप्रदेश में गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी प्राप्त हो रही थी। इस पर इन आतंकवादियों को पकडने के लिए श्री माहेश्वरी के नेतृत्व में आपरेशन विजय प्रारंभ किया गया। लगभग डेढ साल के आपरेशन में श्री माहेश्वरी एवं उनकी टीम के द्वारा इन आतंकवादियों को चिन्हित कर उन पर रणनीति के तहत कार्यवाही की गई।
इन आतंकवादियों द्वारा जून 2011 में भी एटीएस के एक अन्य सिपाही की रतलाम में हत्या कर दी गई। तदुपरांत आपरेशन विजय के अन्तर्गत 21 आतंकवादियों व उनके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया। श्री माहेश्वरी द्वारा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा 15 अगस्त 2012 स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पिस्टल से सम्मानित किया गया।

श्री वी.के. माहेश्वरी वर्ष 1990 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा में चयन के उपरांत प्रारम्भिक समय में आप अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरेली-जिला रायसेन, अति. पुलिस अधीक्षक-श्योपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक- ग्वालियर के पद पर पदस्थ रहे। तत्पश्चात वर्ष 1997 से वर्ष 2004 के मध्य आप प्रदेश के शिवनी, राजगढ, खरगौन एवं भोपाल जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे तथा कर्तव्य के नये आयाम स्थापित करते रहे।
आप मध्यप्रदेश विशेष शस्त्र बल की 7वीं वाहिनी भोपाल, 26वीं  वाहिनी गुना एवं 29वीं वाहिनी दतिया में सेनानी के पद पर भी आसीन रहे हैं। उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा वर्ष 2004 में आपको पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत उपरांत वर्ष 2004 से वर्ष 2009 तक आप डी.आई.जी. खरगौन रेंज एवं डी.आई.जी. उज्जैन रेंज के पद पर पदस्थ रहकर अपनी उत्कृष्ट कर्तव्य पराणयता का परिचय दिया।
 प्रदेश के इन्दौर व भोपाल शहरों में एस.एस.पी. सिस्टम लागू किये जाने पर आपको जून 2009 में इन्दौर जैसे महत्वपूर्ण शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर आप एटीएस जैसी महत्वपूर्ण ईकाई में पदस्थ किये गये। आपकी उत्कृष्ट कार्यशैली के फलस्वरूप अनेक अवसरों पर राज्य शासन द्वारा आपको प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप आपको वर्ष 2006 में सराहनीय सेवाओं के लिए इंडियन पुलिस मेडल के अलंकरण से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त आपको इंदिरा गांधी अवार्ड फॉर कम्युनल एंड हारमॉनी एंड पीस से भी अलंकृत किया गया है।
श्री माहेश्वरी की इस सेवा-निष्ठा का अभिनंदन करते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी मंच इन्दौर की ओर से उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर अनेकोनेक बधाईयां एवं मंगलकामनाएं। r

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।