परभणी एवं हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा

परभणी एवं हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा

परभणी (महा.)। परभणी एवं हिंगोली जिला माहेश्वरी सभा का स्नेहमिलन बुलढाना अर्बन को.ऑप.क्रेडीट सोसायटी (मल्टीस्टेट) के सहयोग से आयोजित किया तथा समाज उत्थान मेला लगाया।
कार्यक्रम अक्षदा मंगल कार्यालय परभणी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण लाहोटी, प्रमुख मार्गदर्शक श्री राधेशम चांडक, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री श्री अशोक बंग, श्री अशोक सोनी तथा प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के महामंत्री श्री सुरेश लढ्ढा, बुलढाणा अर्बन के कार्यकारी संचालक श्री मुकेश झंवर, संचालक डॉ. विनोद मंत्री, नंदकिशोर बाहेती, सुबोध काकाणी, अंबेश बियाणी, श्री किशन भंसाळी, अबीरचंद राठी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आरंभ द्विप प्रज्वलन व महेश पूजन, सौ. रेखा लाहोटी, सौ. संध्या काबरा ने महेश वंदना से किया। इस मौके पर सौ. सरोज गट्टाणी, सौ. मिनल जेथलिया, सौ. सुचिता परतानी, सौ. नेहा दरक ने भृण हत्या पर सुंदर गीत गाया। परभणी जिला अध्यक्ष ब्रिजगोपाल तोषणीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
बुलढाणा अर्बन बैंक चेयरमेन श्री राधेश्याम चांडक ने समाज के लिए काम करते रहने को कहा और बताया कि संस्था माहेश्वरी समाज के विकास के लिए हमेशा अग्रसर हैं। महासभा के संयुक्त मंत्री श्री अशोक बंग ने कहा कि समाज के हर इंसान को कैसा रहना चाहिए, परिवार में आनंद एवं सुखी रहने के बारे में काफी उदाहरण  की बाते बताई। सही सम्पत्ति, पैसा न होकर अपनी संतती है। अच्छे संस्कार, उच्च पढाई, उच्च शिक्षा ही परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती है ऐसी भावना व्यक्त की।

जमीनों में दरारे गिरी तो, दिवारे गिर जाती हैं, लेकिन समाज में दरारे गिरी तो दिवारे खडी हो जाती हैं। आर्थिक उन्नति के साथ-साथ, सुसंस्कृत समाज बनाना जरूरी है, स्त्री-भृण हत्या एवं अंतरजातीय विवाह इस बारे में मानसिकता बदलने की आवश्यकता पर श्री अशोक सोनी ने अपना उद्बोधन दिया।
श्री लाहोटी ने समाज उत्थान कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। महासभा की विविध योजनाएं की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. ऍड. वर्षा डोडीया ''म्हारो प्यारो सो परिवार''  नाटिका के माध्यम से योजना बताई। कार्यक्रम सफल बनाने में जिला अध्यक्ष ब्रिजगोपाल तोष्णीवाल, रमेश दरगड, ओमप्रकाश बियाणी, नंदकिशोर तोषणीवाल, विनोद मंत्री, नंदकिशोर बाहेती सहित कार्यक्रम में परभणी एवं हिंगोली जिले के सैकडों समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार राकेश चांडक ने माना।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।