माहेश्वरी मंडल (दिल्ली) में मंगल मिलन समारोह सम्पन्न

माहेश्वरी मंडल (दिल्ली) में मंगल मिलन समारोह सम्पन्न

दिल्ली। माहेश्वरी मंडल (दिल्ली) द्वारा दीपावली मंगल मिलन समारोह माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया जिसमें छप्पन भोग एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंच संचालन श्रीमती कौशल्या काबरा एवं श्रीमती किरण लखोटिया ने किया।
छप्पन भोग में संस्था अध्यक्ष श्री सोहनलाल कासट निवर्तमान अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर करवा, श्री श्यामसुंदर बिहानी आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया। श्रीमती सोनिया करनानी, श्रीमती कविता करवा ने गणेश वंदना प्रस्तुति दी। आयुषी राठी, दिव्या राठी ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

श्री बिहानी ने 30 वर्षों में मंडल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। चुनाव सम्बन्धी चर्चा की। निवर्तमान अध्यक्ष श्री करवा ने डॉ. जगदीशचन्द्र मूना के द्वारा किए गए कार्यों एवं विशेष रूप से द्वितीय भवन सेवा सदन की उपलब्धि पर प्रकाश डाला। उनकी सेवा संस्था के प्रति कृतज्ञता का संक्षिप्त विवरण दिया। श्री मुरलीमनोहर करवा का किशनलाल करनानी ने माल्यार्पण तथा श्यामसुंदर बिहानी ने शॉल उढाकर तथा ओमप्रकाश खटोड ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर श्रीमती पुष्पा काबरा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया। डॉ. मूना का मदनलाल मूथा ने मल्यार्पण, किशनगोपाल सोमानी ने शॉल उढाकर, विश्वनाथ मूंदडा स्मृतिचिन्ह भेंटकर पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया।

श्री करवा ने उद्बोधन में अपने कार्यकाल में सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों, दानदाताओं द्वारा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में संस्था के लिए तन मन धन से सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहनलाल कासट एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वर्तमान दो भवनों (अशोक विहार व कल्याण विहार) के अलावा तीसरे भवन की अपनी इच्छा को साकार करने की प्रार्थना की। श्री कासट को निर्भीक एवं सहनशील होकर मंडल के कार्यक्रमों को आगे बढाने की प्रेरणा दी।
डॉ. मूना ने संस्था एवं समाज के लिए जो कार्य किया। वर्तमान पदाधिकारियों का संस्था के लिए समर्पित रहते हुए कार्य करने की सलाह दी व संस्था समाज के लिए भविष्य में अपनी सेवाएँ देने की इच्छा प्रगट की।
मंच संचालक श्रीमती कौशल्या काबरा, श्रीमती किरण लखोटिया की टिप्पणीयाँ मनोरंजक थी। श्रीमती पुष्पा काबरा ने स्वास्तिक चिन्ह के बारे में सचित्र जानकारी दी व वितरित किया जो विशेष थी।
रॉयल इवेन्ट्स दिल्ली द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मनोरंजन कार्यक्रम में लोकनृत्य एवं लघु-नाटिकाओं ने सभी का मन लुभाया। कार्यक्रम में रमेश दम्मानी, रामचन्द्र राठी का विशेष सहयोग रहा।
सामूहिक भोजन व्यवस्था सर्वश्री विक्रम लखोटिया, सुरेश मंडोवरा, पुरुषोत्तम पेडीवाल, श्याम चांडक ने की।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।