माहेश्वरी सभा दिल्ली की स्मारिका - निर्देशिका - 2012 का विमोचन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा दिल्ली की स्मारिका - निर्देशिका - 2012 का विमोचन सम्पन्न

नई दिल्ली। माहेश्वरी सभा दिल्ली ने अपने शताब्दी समारोह वर्ष 2012 के अवसर पर एक स्मारिका - निर्देशिका का प्रकाशन किया। यह वृहद पुस्तिका जिसमें संस्था के 2011-2012 के सदस्यों का विवरण क्रमशः खाप अनुसार प्रकाशित किया गया है। इसके अलावा 25 वर्ष का सिंहावलोकन प्रकाशित किया, साथ ही माहेश्वरी भवनों की जानकारी का समावेश भी किया गया। स्मारिका-निर्देशिका का विमोचन श्री चंद्रकांत सोमानी, हिन्दुस्तान नेशनल ग्लास के चेयरमेन के द्वारा किया गया।
इसके अलावा 3 जून 2012 के कार्यक्रम की चित्रमय झलकियां भी प्रकाशित की गई। यह पुस्तिका समाजजन के लिए उपयोगी तो होगी ही, साथ ही समाजजनों को एक जगह कई सारी जानकारियां भी इस पत्रिका से उपलब्ध होगी। लगभग पांच हजार सदस्यों का विवरण क्रमशः खाप अनुसार प्रकाशित किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री बसंतकुमार बांगड, संस्थापक ट्रस्टी श्री देवकुमार माहेश्वरी, संस्थापक मंत्री श्री अनिल गगरानी, संयुक्त मंत्री श्री अशोककुमार सारडा का विशेष सहयोग रहा। संस्था के आजीवन ट्रस्टी सर्वश्री आर.पी. माहेश्वरी (केला), सुबोधकुमार असावा, बसंतकुमार सोमानी, राकेश सोमानी, रामबाबू माहेश्वरी (मालू), प्रदीपकुमार माहेश्वरी, सुभाषचन्द्र माहेश्वरी हैं इसके अलावा संस्थापक-कोषाध्यक्ष सर्वश्री प्रभातकुमार केला, ट्रस्टी एवं संयोजक अशोक सोमानी, सह-संयोजक श्रीमती ममता बागडी, संस्थापक ट्रस्टी दिनेशकुमार सारडा, आनंदस्वरूप माहेश्वरी, मनीष भंसाली हैं। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार एवं विधवा बहनों को सहायता के लिए तत्पर रहती है।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।