पूर्वी क्षेत्र की विदेश यात्रा 4 से 15 जन. तक

पूर्वी क्षेत्र की विदेश यात्रा 4 से 15 जन. तक

इन्दौर। श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र की विदेश यात्रा 4 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी 2013 को पूर्ण होगी। इस यात्रा में समाज बंधु हांगकांग, मकाऊ, शेनजेन, बैंकांक, पटाया आदि राज्यों की यात्रा करेंगे। यह यात्रा जीवन में नई उमंग जो भिन्न-भिन्न देशों की संस्कृति से अवगत के साथ समाज की संस्कृति की खुशबू सभी देशों में फैलाते हुए यात्रा का आनंद लेंगे। 
इन्दौर से जेट एयरवेज द्वारा 4 जनवरी को मध्यान्ह मुंबई के लिए प्रस्थान किया है पूर्वी क्षेत्र के समाज बंधुओं ने।  मुंबई से थाई एयरवेज से हांगकांग पहुंचेंगे, जहां 5 जनवरी को आधे दिवस सिटी टूर विजिट करेंगे। इसके पश्चात डिजनीलैंड में फायरवर्क। शेनजेन में ओसियन पार्क, शेनजेन सिटी टूर, लोटस पार्क, विन्डो ऑफ द वर्ल्ड। मकाऊ में आधा दिन सिटी टूर, सेंट पॉल चर्च, ए-मा टेम्पल, केसिनो, सोविनियर शॉप।  पटाया में कोरेल आईसलैंड टूर, नोगनोच गांव में ऐलीफेन्ट शो। बैंकाक में सफारी वर्ल्ड एंड मेरिन पार्क, गाईड द्वारा बैंकांक सिटी टूर, बाजार में शापिंग आदि। 15 जनवरी को बैंकांक से मुंबई एयरपोर्ट और मुंबई से इन्दौर एयरपोर्ट दोपहर में पहुंचेंगे।

इस यात्रा के लिए समाज के अध्यक्ष मंत्री के उद्गार यह है-

श्री माहेश्वरी समाज पूर्वी क्षेत्र समाज व जनहित में मनोरंजनीय गतिविधियों में सक्रिय रहा है। संस्था ने यात्राओं का भी इतिहास रच दिया है। पूर्व में संस्था द्वारा बद्रीनारायण, दक्षिण भारत, जगन्नाथ पुरी, त्रिरूपति के साथ विदेश की यात्रा में सिंगापुर, मलेशिया, यूरोप, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की यात्राओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया है।अब 4 जनवरी 2013 को विदेशों की यह यात्रा में हांगकांग, मकाऊ, शेनजेन, बैंकाक, पटाया आदि हैं जो जीवन में नई उमंग के साथ भिन्न-भिन्न देशों में अपनी संस्कृति का अनुसरण करते हुए समाज की संस्कृति की खुशबू बिखरते हुए यह यात्रा विदेश की ओर चल पडी है।
संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश पसारी



 गुजरा पल कभी लौट कर नहीं आता इसलिए जीवन के हर पल को पूरे उत्साह, उन्मुक्त-तन्मनयता से जीकर जीवन का पूर्ण आनंद लेना चाहिए। यात्रा का नाम लेते ही असीम आनंद की अनुभूति होने लगती है तथा विदेश यात्रा हो तो मन में अद्भुत उमंग तथा नई ऊर्जा का संचार होने लगता है।
किशन मूंदडा मंत्री


पूर्वी क्षेत्र की संस्था की यात्राओं के क्षेत्र में एक ब्रांड नाम के रूप में माना जा रहा है। देश या विदेश की यात्रा का सफलता सुनिश्चित है, जिसकी सफलता के लिए यात्रीगण ही सर्वेपरी है। कभी-कभी प्राकृतिक या विभिन्न देशों की स्थानीय समस्याओं से यात्रा में परेशानी हो जाती है जिसका सामना भी स्वयं को करना होता है। आपकी यात्रा सफल हो, खामियों को नजरअंदाज करते हुए यात्रा का लुत्फ उठाएं यही विनय है।
बंशीधर सोमानी,   ओमप्रकाश माहेश्वरी

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।