पुष्कर में 'प्रतिभा-निखार प्रतियोगिता' आयोजित

पुष्कर में 'प्रतिभा-निखार प्रतियोगिता' आयोजित
पुष्कर (राज.)। गत दिनों राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में चतुर्थ कार्यकारिणी की बैठक व प्रतिभा निखार प्रतियोगिता 2012 का आयोजन सेवा सदन परिसर में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन अजमेर जिला महिला संगठन व पुष्कर महिला मंडल के सान्निध्य में आयोजित था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर बिडला थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आशा माहेश्वरी, श्री सुनील मुंदडा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदानी ने की। इस मौके पर एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रेरणा गीत, नुक्कड नाटक, पालिथीन हटाओ देश बचाओ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एकल नृत्य प्रतियोगिता में पूनम दरगढ प्रथम, मेधा झंवर जयपुर द्वितीय स्थान पर विजेता रही।
इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुनील रांधड नागौर प्रथम, राधा तोषनीवाल केकडी प्रथम के साथ प्रेरणा गीत प्रतियोगिता में पुष्पा सोमानी, मधु बाहेती, भारती डागा, मनीषा गांधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रेरणा गीत लिखित प्रतियोगिता में आभा बेली केकडी प्रथम तथा मनीषा  गांधी कोटा ने द्वितीय स्थान पाया। कोलाज प्रतियोगिता में राधा तोषनीवाल केकडी प्रथम, गुंजन मोदानी किशनगढ द्वितीय रही। इसी प्रकार नुक्कड नाटक प्रतियोगिता में उर्मिला पलोड, नीलम तापड़िया, रेखा सोनी, कृष्णा कोगटा, संगीता मुंदडा, सावित्री गुप्ता, मनीषा गांधी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक समिति संयोजिका श्रीमती सरोज भुतडा ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुष्कर के श्री वेणुगोपाल मंत्री सेवा सदन पूर्व मंत्री के अलावा मधुसुदन मालू, श्रीमती सरला ईनानी, अजमेर संभाग उपाध्यक्ष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती लक्ष्मी मालू पुष्कर महिला मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार माना।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।