'राजगढ जिला सभा' की नवीन कार्यकारिणी का शपथ समारोह सम्पन्न

'राजगढ जिला सभा' की नवीन कार्यकारिणी का शपथ समारोह सम्पन्न



ब्यावरा (म.प्र.)। माहेश्वरी समाज ब्यावरा के तत्वावधान में राजगढ जिला माहेश्वरी सभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राजगढ संसदीय क्षेत्र सांसद श्री नारायणसिंह आम्लाबे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रकाशचंद बाहेती अध्यक्ष म.प्र पश्चिमांचल ने की। इस मौके पर सर्वश्रीअशोक कुमार ईनानी, महेश तोतला, पंकज अटल, गोविन्ददास मोदानी के अलावा पश्चिमांचल के कार्यमंडल सदस्य उपस्थित थे।
शपथ विधि समारोह में सर्वश्री सम्पतकुमार मोदानी अध्यक्ष, महेन्द्रकुमार दुदानी सचिव, बंकटलाल माहेश्वरी, प्रदीपकुमार सादानी उपाध्यक्ष, भरत झंवर कोषाध्यक्ष के अलावा महिला मंडल की श्रीमती कृष्णा चांडक जिला अध्यक्ष, श्रीमती संगीता मोदानी सचिव, श्रीमती जानकीदेवी चोखडा उपाध्यक्ष, श्रीमती सरिता काल्या कोषाध्यक्ष को नवीन कार्यकारिणी की शपथ दिलाई।



विशेष अतिथि क्षेत्रीय सांसद ने अपने सांसद निधि कोटे से माहेश्वरी मांगलिक भवन हेतु पांच लाख रुपए देने हेतु घोषणा की। इस पर सभी ने क्षेत्रीय सांसद के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर श्री सम्पत मोदानी जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज के चुनाव पर होने वाले अनाप-शनाप खर्च पर चिंता व्यक्त की और इस पर रोक लगाने के लिए समाज बंधुओं से अपनी मानसिकता बदलने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन मोहन भट्टड व दीपक चांडक ने किया।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।