जयपुर में शोभायात्रा में कलश लेकर चलती महिलाएं

जयपुर में शोभायात्रा में कलश लेकर चलती महिलाएं


जयपुर (राज.)। माहेश्वरी समाज की सैकडों महिलाएं कैशरिया परिधान में तो पुरुष श्वेत वस्त्र में महेश भगवान की शोभा यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभा यात्रा में चल रही थी वहीं हाथी-घोडे, ऊंट व बैंडबाजा के साथ भगवान महेश की शोभा यात्रा व कलश यात्रा निकली।
 यह शोभा यात्रा   माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल विद्या नगर से प्रारंभ होकर माहेश्वरी समाज जनउपयोगी भवन 'उत्सव' विद्या नगर पर पहुंची। इस अवसर पर प्रसिध्द कलाकारों द्वारा भक्ति संध्या की प्रस्तुति दी गई। इस शोभा यात्रा में समाज के लगभग पन्द्रह सौ समाज बंधु शामिल थे। शोभा यात्रा का शुभारंभ सांसद श्री महेश जोशी ने किया और सभी समाजबंधुओं को महेश नवमी की बधाइयां दी। शोभा यात्रा के पूर्व  चौडा रास्ता स्थित माहेश्वरी भवन में भगवान महेश की पूजन-अर्चना की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री हुल्लासचंद भूतडा रा.प्रा.कां. सेवादल व विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लेखराज माहेश्वरी लद्दड अध्यक्ष एक्सपोर्ट प्रमो. काउं. ऑफ इंडिया थे तथा स्वागत अध्यक्ष बृजराज सोमानी थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक कैलाशचंद गगरानी ने सभी का आभार माना। 

कानपुर में महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय प्रतियोगिताएं आयोजित

कानपुर (उ.प्र.)। श्री माहेश्वरी धर्मशाला चावल मंडी में महेश नवमी का तीन दिवसीय कार्यक्रम नवयुवक मंडल व महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दिन भगवान महेश की प्रभातफेरी निकाली गई। सभी पारंपरिक परिधान में शामिल थे। इन तीन दिनों के कार्यक्रम में गायन व अंताक्षरी प्रतियोगिता के साथ नृत्य व वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ईश्वर करनानी, आकृति जाजू विजेता थी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विवेक जाजू व एकल नृत्य में सृष्टि करनानी में युगल में खुशबू नुवाल व पूजा सारडा को भी पुरस्कृत किया गया। 150 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसी के साथ स्वच्छ गंगा अभियान के अन्तर्गत महिला मंडल ने संकल्प लेकर सहभागिता दर्ज की। बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रीति तोषनीवाल अध्यक्ष, अंजू गोपाल जाजू, उषा तोषनीवाल, करूण अटल, शालिनी करनानी, कुसुम बाहेती, सरिता गट्टाणी, सीमा झंवर के अलावा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।
महेश नवमी पर गायों को चारा असहायों को भोजन बांटा

बूंदी (राज.)। महेश नवमीं का पर्व श्री माहेश्वरी पंचायत संस्था ने श्रीजी के मंदिर में पूजन-अर्चना के साथ शुभारंभ किया तथा शोभायात्रा चौमुखा बाजार इन्दिरा मार्केट छत्री कोटा रोड चौगानगेट मोची बाजार कागजीदेवरा  जैतसागर होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची।
इस शोभायात्रा में बैंडबाजों के साथ सजी-धजी बग्गी में भगवान महेश की तस्वीर विराजमान थी जिसे समाज बंधु भगवान विमान को कंधों पर लेकर चंवर ढुलाते चल रहे थे। इस मौके पर बडी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया तथा समाजबंधुओं को ठंडाई, मेंगो ज्यूस आदि का वितरण किया गया। इसी दिन महिला मंडल ने पेच ग्राउंड पर गायों को चारा खिलाया तो अस्पताल में गिरिराज मित्रमंडल ने मरीजों को आम रस, बिस्किट आदि बांटे। वहीं महेश युवा मंडल ने ठीकरदा गोशाला में गायों को चारा, शिकारपुर में बंदरों को फल, जैतसागर झील में मछलियों को आटा व खोजागेट गणेश मंदिर में असहायों को भोजन कराया।
इस शोभायात्रा में पंचायत अध्यक्ष हनुमानप्रसाद माहेश्वरी, विजेन्द्र माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत बहेिडया, संजय लाठी, मंजू मोदी, प्रेरणा न्याति, नारायण मंडोवरा, नरेन्द्र जाजू, सोहन बाहेती आदि शामिल थे।
नजीबाबाद में महेश नवमी मनाई

बुलंदशहर (उ.प्र.)। माहेश्वरी धर्मशाला में माहेश्वरी महिला मंडल नजीबाबाद द्वारा महेश नवमी समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी व सचिव दीपशिखा माहेश्वरी ने महेश नवमी समारोह का शुभारंभ किया। महेश नवमी के अवसर पर ''नारी रक्षा पर विचार'' एवं बालक-बलिकाओं के लिए वेस्ट मटेरियल, कार्ड प्रतियोगिता व फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को उपहार भेंटकर पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी गिरिराज माहेश्वरी ने दी है।


बस्सी में महेश नवमी पर शोभायात्रा  निकली
बस्सी (चित्तौडगढ)। माहेश्वरी समाज ने श्री शिवसागर में भगवान महेश का अभिषेक कर शोभायात्रा निकाली, जिसमें समाज के लगभग 200 परिवार शामिल थे। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लिए हुए पीले वस्त्र में तो पुरुष सफेद वस्त्र में थे।
नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का शीतलपेय, आइस्क्रीम, आम रस, ठंडाई आदि से स्वागत किया।
शोभायात्रा  के समापन पश्चात महा आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियां व उनके समाधान पर व्याख्यान की प्रतियोगिता के साथ सामान्य ज्ञान, चेयर रेस, विचित्र वेशभूषा, मेहंदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
 इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रहलाद राय मूंदडा, मुकेश गग्गड, तहसील अध्यक्ष  सुरेश मंडोवरा, नंदकिशोर कोठारी, रामचन्द्र कोठारी, भगवती देवी समदानी, सुशील देवी सोनी, ज्योति चेचाणी, कालूराम सोनी, बंशीलाल मूंदडा, कैलाश सोमानी, ओमप्रकाश लङ्ढा, रामप्रसाद नाराणीवाल, दिनेशचंद नामधरानी, अशोकुमार सोनी, श्यामसुंदर मूंदडा आदि कई समाज बंधुओं ने इस महेश नवमी का भरपूर आनंद लिया। उक्त जानकारी प्रहलाद राय मून्दडा ने दी है।
गोलघाट असम में महेश नवमी पर प्रतियोगिताएं आयोजित
गोलघाट (असम)। माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय महेश नवमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिन सामूहिक रूप से महिला संगठन ने शिव चालीसा का पाठ किया तो युवा संगठन ने खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें क्रिकेट, केरम, टेबल-टेनिस, शतरंज आदि प्रतियोगिता आयोजित की।
इस दिन भगवान शिव का अभिषेक व हवन समाज के सहपत्निक जुगलकिशोर मालपानी, हनुमानप्रसाद रांधड, छगनलाल चाण्डक, माधुलाल रद्दड ने सामूहिक रूप से किया तथा समाज चिन्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया।  छात्राओं द्वारा नृत्य व गायन के साथ महिला संगठन ने भगवान कृष्ण पर भजन व नृत्य नाटिका के रूप में पेश किया। इसी के साथ समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रारंभ में भगवान महेश के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण सभा अध्यक्ष रामेश्वरलाल रांदड, सीताराम कोठारी, नारायणप्रसाद बागेिडया अध्यक्ष अग्रवाल समाज ने किया। महेश वंदना की प्रस्तुति ममता रांदड ने दी।
कार्यक्रम को रामेश्वरलाल रांदड ने सम्बोधित किया तो देवकिशन बजाज ने उद्देश्य के प्रति व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में राममनोहर बिन्नानी, मनीष कुमार रांदड, गौरीशंकर लाहोटी, सुशील कुमार लाहोटी, छगनलाल चाण्डक, हनुमानप्रसाद रांदड विशेष रूप से उपस्थित थे। अन्त में सभी के सहभोग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अन्त में राजेन्द्रप्रसाद चाण्डक ने सभी का धन्यवाद माना। उक्त जानकारी रामेश्वरलाल रांदड ने दी है।
'लडकियों की उच्च शिक्षा एवं माँ-बाप की अग्नि परीक्षा' विषय पर लघु नाटिका
परभणी (महा.)। परभणी जिला माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी पर अनेक विविध मनोरंजन व स्पर्धा का आयोजन किया गया। परभणी तालुका माहेश्वरी सभा की ओर से भी विविध प्रकार की प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लघु नाटिका स्पर्धा आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में सरोज गट्टानी द्वारा लिखित ''लडकियों की उच्च शिक्षा एवं माँ-बाप की अग्नि परीक्षा'' विषय पर नाटक लिखा गया था जिस पर उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस 12 मिनट के नाटक में मुख्य भूमिका सरोज गट्टाणी, गीता काबरा, सुनीता लोया, अर्चना मून्दडा, पूजा धूत, लक्ष्मी सोनी, संगीता धूत ने निभाई है। इस नाटक में अंश...
''बेटी को करा टेम पर ब्याव
और बहुरी पुरी करा उच्च शिक्षा
नहीं तो एक दिन देनो पडेला
आपा सारा ने अग्नि परीक्षा''
का संदेश देकर लोगों के दिल को छू लिया।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्री जवाहर बाहेती पूणे थे तथा डॉ. भंडारी व शिवनाथ राठी भी अतिथियों के रूप में उपस्थित थे। इस मौके पर अथितियों को मोमेंटों देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर परभणी तालुका के माहेश्वरी समाज की काफी अच्छी उपस्थित थी। उक्त जानकारी बृजगोपाल तोषनीवाल ने दी है।


  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।