आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए 51 हजार की सहायता

आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए 51 हजार की सहायता
इन्दौर (म.प्र.)। गत दिनों माहेश्वरी कपल क्लब ने विद्याधाम आश्रम पर 51 सदस्यों के साथ आचार्य पंडित उमेश तिवारी के निर्देश में 51 वैद पार्टी विद्वानों ने रूद्राभिषेक कराया। यह रूद्राभिषेक उत्तराखंड केदारनाथ यात्रा में सकुशल पहुंचे माहेश्वरी समाज के बंधुओं व आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए यह रूद्राभिषेक किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री ने बताया कि इस मौके पर त्रासदी पीिडत लोगों को 51 हजार की राशि का चेक श्री विद्याधाम आश्रम को दिया गया। यह राशि गुप्तकाशी स्थित विद्याधाम आश्रम पर पहुंचाई गई।
डेढ लाख की सहायता उत्तराखंड के आपात आहत लोगों के लिए
इन्दौर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से सभी क्षेत्रों से यह राशि एकत्र कर उत्तराखंड के तीर्थ स्थल में प्राकृतिक आपदा से आहत हुए लोगों की सहायता के लिए दवाई एवं भोजन आदि के लिए गुप्तकाशी, विद्याधाम को एक लाख खाद्यान्न के लिए व पचास हजार रुपए दवाई के लिए भेजी गई। समाज के बंधुओं द्वारा शोक व्यक्त के साथ उनके निधन पर श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
प्रकृति के प्रकोप से उत्तराखंड के पीडित जनों को सहायता
भीलवाडा (राज.)। देश में जब कभी प्रकृति का प्रकोप हुआ उस दौरान माहेश्वी समाज ने आगे आकर जन-मन-धन से सहयोग करने में आगे रहा है। पिछले दिनों उत्तराखंड के चारों धामों में प्रकृति के प्रकोप से हजारों लोगों के मरने के दर्दनाक समाचार से दिल दहला दिया है। केदारनाथ की पुरी बस्ती सिवाए गर्भ गृह को छोडकर मलबे के रूप में तब्दील हो गई। हजारों लोग लापता हो गए। जिनकी खोज जारी है।
इस राष्ट्रीय आपदा में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है।  अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर ने हरिद्वार व देहरादून में राहत कार्य प्रारंभ किया, जहां पीडित परिजनों हेतु निःशुल्क भोजन, आवास, दवाइयां तथा अल्प आहार आदि की व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों को उनके घरों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया जो लोग इस आपदाग्रस्त इलाके में फंसे थे उनको ढूंढने में प्रशासन को भी सहयोग किया है।
लखनऊ माहेश्वरी समाज द्वारा एक लाख का अंशदान आपदा राहत के अर्जित
लखनऊ। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष रामपरतानी  ने बताया कि उत्तराखंड में प्रकृति प्रकोप से पीडितजनों की सहायता के लिए समाज बंधुओं ने एक लाख रूपए राशि इकट्ठी कर आपदा राहत के लिए अर्पित की है। श्री परतानी ने कहा कि इस प्रकृति आपदा में सहयोग करना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए हमें तन-मन-धन से इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। उक्त जानकारी बृजकिशोर तोषनीवाल ने दी है। ी


  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।