असहायों की सहायता करना हमारा सामाजिक कर्तव्य- श्रीमती किरण

असहायों की सहायता करना हमारा सामाजिक कर्तव्य- श्रीमती किरण

उदयपुर (राज.)। भारत विकास परिषद प्रताप नगर के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि असहायों की सहायता करना हमारा सर्वोच्च सामाजिक कर्तव्य है। हम मानव निर्मित मूर्तियों की पूजा करते हैं परन्तु ईश्वर निर्मित मानव की पूजा में पीछे रहते हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद से महिला नेतृत्व को विकसित करने का आग्रह किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के बहाने देश को दुर्बल बनाने का षडयंत्र किया जा रहा है। टोपी पहनने से धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण-पत्र नहीं मिल जाता है। जिसे अपने धर्म पर गर्व नहीं वह दूसरे धर्म का आदर नहीं कर सकता है। उत्तराखंड की त्रासदी पर राज्य एवं केन्द्र सरकार की लापरवाही अक्षम्य अपराध है।
इस अवसर पर प्रांतीय सचिव गिरिश पानेरी ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। संस्था के अध्यक्ष गोपाल पारिख, सचिव सुशीला मोहता, कोषाध्यक्ष बंसल पोरवाल हैं। कार्यक्रम का संचालन निर्मला जैन ने किया। उक्त जानकारी डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी ने दी है। r

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।