बेलधरिया माहेश्वरी सभा महेश नवमी ने महेश नवमी मनाई

बेलधरिया माहेश्वरी सभा महेश नवमी ने महेश नवमी मनाई

कोलकता । माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व पर बेलधरिया माहेश्वरी सभा व महिला संगठन ने संयुक्त रूप से पर्व मनाया। इस अवसर पर भगवान महेश की पूजा अर्चना के पश्चात गायत्री परिवार के पं. प्रहलाद शर्मा ने गायत्री हवन का अनुष्ठान किया। सभी समाज बंधुओ ने हवन कुण्ड में आहुती दी। इसके पश्चात भजन संगीत का कार्यक्रम किया गया। महिला संगठन की अध्यक्षा आशा मोहता, मंत्री दीपा लखोटिया, संस्कृतिक मंत्री अंजू मर्दा व वरिष्ठ सदस्य किरण भोला उपस्थित थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जगदीशचन्द्र एन. मूंदत्रडा का स्वागत कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रधुनाथदास सोमाणी महासभा भूतपूर्व अध्यक्ष, रमेश साबू व के.आर. काबरा वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज के विकास की उन्नती पर मार्गर्शन दिया। सभा अध्यक्ष डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि सन 2009 व इसके पश्चात जिन सभा के सदस्यों के परिवार में यदि दो या उससे अधिक कन्याओं का जन्म हुआ है। तो दिपावली पर्व पर उनकी माता व कन्या का भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही कक्षा 10 की परिक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के बच्चों का भी सम्मान होगा।कार्यक्रम का संचालन संजय लखोटिया ने किया तथा आभार राजीव चांण्डक ने माना।


1 Comment(s) on “बेलधरिया माहेश्वरी सभा महेश नवमी ने महेश नवमी मनाई“

Comment by : Pratyksha Maheshwari 25/01/2022 03:17 AM

what is beldhariya maheshwari?

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।