'जयपुर' में महिलाओं ने कलश लेकर भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली

        जयपुर (राज.)। महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर श्री माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान महेश की शोभायात्रा का आयोजन कलश यात्रा के साथ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ चौडा रास्ता स्थित माहेश्वरी समाज भवन में भगवान की पूजन अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ।

        इस शोभायात्रा में रथ पर भगवान महेश की तस्वीर विराजमान कर बैंडबाजों के साथ माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल विद्यानगर से प्रारंभ होकर माहेश्वरी जनपयोगी भवन 'उत्सव' पहुंची। शोभायात्रा में समाज की सैकडों महिलाएँ केसरिया परिधान में सिर पर कलश धारण किए चल रही थी। जहाँ कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा था। वहीं समाजबंधुओं को उनके स्वागत के लिए नाश्ते के साथ कोल्डड्रिंक में छाछ, आईसक्रीम, फ्रुटी, कुल्फी आदि वितरित कर रहे थे। 'उत्सव' भवन पहुँचने पर श्री नवाल की ओर से ठंडाई की व्यवस्था की गई।

         जहाँ मुख्य अतिथि श्री रामस्वरूप जाजू विशिष्ट अतिथि श्री शंकरलाल कोठारी, स्वागत अध्यक्ष, श्री अशोक पलोड़, समाज अध्यक्ष श्री बजरंगलाल जाखोटिया, मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल सारडा ने भगवान महेश की पूजन अर्चना व दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


 
       श्री सारडा ने समाज की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा अर्थ मंत्री श्री भंवरलाल लोहिया ने अर्थ संग्रह की जानकारी दी और बताया कि महेश सेवा कोष में इस वर्ष स्थाई कोष सहित 31 लाख 50 हजार रु. का संग्रह हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख दानदाताओं का सम्मान किया गया।

        श्री लोहिया को अर्थ संग्रह का नया रिकार्ड बनाने पर सम्मानित किया।

       संगठन एवं प्रचारमंत्री संजय माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक श्री संजय पारीख व उनके कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किए। जिसमे ''भोला भांग तिहारी, मैं घोटत-घोटत, ''क्या कहना भाई क्या कहना'', ''थाली भर-भर ल्याई रे खीचडो'' आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे श्रोता भक्तिरस में डूब गए। सांस्कृतिक मंत्री अशोक खटोड थे। कार्यक्रम का संचालन सविता राठी ने किया एवं अंत में संजय माहेश्वरी ने सभी का आभार माना।

निचे दिए गए फोटो को बड़ा देखने के लिए, फोटो पर क्लिक करें !!!


  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।