'सिलीगुडी' में महेश नवमी पर शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


         सिलीगुडी (प.बंगाल) (संदीप करनानी)~ स्थानीय माहेश्वरी समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से भगवान महेश की पूजन अर्चना के साथ महेश नवमी का आयोजन बडी धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में माहेश्वरी सभा सिलीगुडी, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संस्था व उत्तर बंगाल माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने महेश नवमी पर भगवान महेश की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। जो माहेश्वरी भवन से शहर के विभिन्न मार्गों से स्टेशन फिडर रोड स्थित वापस माहेश्वरी सेवासदन पर पहुंची।
इस मौके पर आकर्षक झांकियों में रामदरबार, शिवदरबार, गणेश, माता दुर्गा, नारदमुनि, राधाकृष्ण आदि मुख्य आकर्षण थे। शोभायात्रा में समाजबंधु भगवान महेश की जय-जयकार करते चल रहे थे।

         यात्रा पश्चात सेवासदन प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे कोलकाता के प्रसिध्द गायक विजय सोनी ने अपनी मधुर वाणी से सभी का मन मोह लिया। भजनों में जैसे 'तुने बंसी जो बजाई, राधा दौडी चली आई..., भगत के वश में है भगवान...., महेश नवमी आयी, झूमो नाचो गाओ.... के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। इसी के साथ महिला मंडल की बहनों ने भगवान महेश पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

         साथ ही मेधावी छात्रों जिन्होंने विभिन्न बोर्ड की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये, उनका सम्मान किया गया। समारोह स्थल पर नशा विरोधी व व्यसन मुक्ति के बैनर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के माध्यम से समारोह स्थल पर लगाये तथा रक्तदान शिविर लगाकर 56 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मालपानी ने किया, अंत में सभी समाजजनों के सहभोज के साथ आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में हरिकिशन सोनी, बनवारीलाल करनानी, प्रकाश बियाणी, देवकिशन सारडा, सुदर्शन मूंदडा के अलावा संस्थाओं के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
संपादकीय

संपादकीय