'गंगटोक' (सिक्कम) में महेश नवमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

         गंगटोक (सिक्कम) ।  माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी का  भव्य आयोजन 'देवराली' स्थित 'शिव मंदिर' में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी एम.पी. पेडीवाल ने भगवान महेश व गणेश के दीप प्रज्जवलत कर महेश वंदना के साथ प्रारंभ किया। इस अवसर पर रमेश पेढीवाल ने स्वागत भाषण दिया।

         संस्था द्वारा कई प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया जिसमे गेम्स, प्रश्नोउत्तरी के अलावा बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही भजनों का कार्यक्रम भी किया गया। इसके अलावा 10 वीं 12 वीं बोर्ड के टॉपर्स छात्रों का अभिनंदन किया गया। जिसमे एलएलबी परीक्षा में स्वर्णपदक प्राप्त करने पर राहुल राठी व सिक्कमी की प्रथम माहेश्वरी महिला एमडी होने पर उनका सम्मान किया गया।

         माहेश्वरी महिला मंडल ने समाज के वरिष्ठजनों ने श्री एमपी पेडीवाल व श्रीमती सरस्वती देवी सारडा का भी सम्मान किया गया।

         कार्यक्रम का संचालन प्रिती व प्रियंका सोमाणी ने किया तथा श्रीमती शोभा सारडा महिला मंडल अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद माना। उक्त जानकारी श्रीमती अर्चना थिरानी ने दी है।   

  इस ख़बर पर अपनी राय दें:
आपकी राय:
नाम:
ई-मेल:
 
   =   
 
 

अन्य समाचार

 
ई-मेल रजिस्टर करें

अपनी बात
मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।

मतभेद के बीच मनभेद न आने दें...।